लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : एईसी ने गैंगस्टर लकड़ावाला को जबरन वसूली के मामले में हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:10 IST

Open in App

ठाणे, नौ फरवरी ठाणे शहर पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने कल्याण के व्यापारी से जबरन वसूली के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) लक्ष्मीकांत पाटिल ने बताया कि वर्तमान में कल्याण के आधारवाड़ी जेल में बंद लकड़ावाला को एईसी अधिकारियों ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

एईसी के वरिष्ठ निरीक्षक राजकुमार कोथमीरे ने बताया कि गैंगस्टर ने दिसंबर 2019 में कल्याण के एक मवेशी व्यापारी से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की मांग की थी।

अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे 22 नवंबर को जबरन वसूली के लिये पहला फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को एजाज लकड़ावाला बताया और 2 करोड़ रुपये की मांग की।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर उसने रुपये नहीं दिये तो उसे मार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कल्याण संभाग की बाजारपेठ पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जबरन वसूली का एक मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का पूर्व सहयोगी लकड़ावाला जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और दंगा करने के कई अन्य मामलों में भी वांछित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल