लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में गड्ढे के कारण मौत होने पर सड़क ठेकेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:47 IST

Open in App

ठाणे, 23 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे में गड्ढों के कारण लोगों की मौत के मामले में सड़क ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नारपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ठाणे जिले के काशेली, अंजुरफाटा, भिवंडी, मनकोली और अन्य इलाकों में सड़कों में कई गड्ढे हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं और कई बार लोगों की मौत भी होती है।

इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भिवंडी के पुलिस उपायुक्त (जोन- 2) योगेश चव्हाण ने बुधवार को सरकारी अधिकारियों और संबंधित राजनीतिक नेताओं के साथ बैठक की।

विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में चव्हाण ने कहा कि गड्ढों के कारण लोगों की मौत होने पर संबंधित सड़क ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि गड्ढों की समस्या का समाधान निकालने और खराब सड़कों की उचित मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए वह जल्द ही संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के एक कार्यकारी अभियंता ने कहा कि गड्ढों को दैनिक आधार पर भरा जा रहा है, और ऐसी सड़कों को सीमेंट से ठीक करने तथा इन पर टोल संग्रह को निलंबित करने के लिए सरकार की मंजूरी के वास्ते एक प्रस्ताव भेजा गया है।

ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को ठाणे शहर के घोडबंदर रोड पर गायमुख टोल बूथ के पास एक मोटरसाइकिल के गड्ढे में गिरने से 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया था कि 16 सितंबर को मुंबई-नासिक राजमार्ग पर मनकोली नाका पर मोटरसाइकिल के गड्ढे में गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वे गणपति उत्सव के दौरान अपने एक रिश्तेदार के घर पूजा करके अपने घर लौट रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं