लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: दोहरे हत्याकांड,काला जादू का आरोपी बरी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 15:16 IST

Open in App

ठाणे,चार अक्टूबर महाराष्ट्र में ठाणे की अदालत ने दो लोगों की हत्या और काला जादू करने के आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस पी गोधालकर ने 28 सितंबर के अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष भिवंडी निवासी रफीक इस्माइल अंसारी(38) के खिलाफ आरोपों को साबित नहीं कर सका है। अदालत के विस्तृत आदेश सोमवार को मुहैया कराए गए।

अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और महाराष्ट्र मानव बलि , अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं तथा काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम 2013 के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले के एक अन्य आरोपी की मौत हो चुकी है।

चार अक्टूबर 2015 को ईदगाह मार्ग पर एक कब्रिस्तान के पास दो लोग घायल अवस्था में पाए गए थे ,पुलिस उन्हें अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने कहा कि जांच के क्रम में अंसारी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अदालत ने अंसारी को बरी करते हुए कहा कि काला जादू से जुड़े सामान,नींबू, काले रंग की गुड़िया आदि का घटनास्थल से बरामद होना यह सबित नहीं करता कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों ने दो लोगों की हत्या की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग