लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील संयंत्र में हादसा, 38 मजदूर झुलसे

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:11 IST

Open in App

वर्धा, तीन फरवरी महाराष्ट्र में वर्धा के पास बुधवार को उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील संयंत्र में एक भट्ठी की तपिश और उससे निकले कोयले के कणों के संपर्क में आने से 38 मजदूर झुलस गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वर्धा के जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि घायल मजदूरों को दो नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर हालत वाले मजदूरों को उपचार के लिए नागपुर स्थानांतरित किया गया है।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि वार्षिक मरम्मत के लिए मंगलवार शाम को भट्ठी बंद थी।

बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे, 50 मजदूर भट्ठी से ‘फ्लाई ऐश’ निकाल रहे थे जब उनसे में कुछ मजदूर तेज आंच और कोयले के कणों के संपर्क में आ गए।

वक्तव्य में कहा गया कि 28 घायलों को सावंगी के विनोबा भावे अस्पताल ले जाया गया और 10 मजदूरों को वर्धा के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छह मजदूर, 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उन्हें बाद में आईसीयू में भर्ती किया गया।

उत्तम मेटालिक्स, वर्धा शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इस्पात की बेहद पतली चद्दरें (शीट) बनाने में इसकी विशेषज्ञता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया