लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : एसीबी ने पुणे में रिश्वत मामले में स्थानीय न्यायाधीश को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:15 IST

Open in App

पुणे, एक अप्रैल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत के एक मामले में बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक स्थानीय अदालत के न्यायाधीश को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुणे एसीबी ने इससे पहले मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक निलंबित पुलिसकर्मी भी शामिल है।

सहायक पुलिस आयुक्त, एसीबी सीमा मेहेंदले ने बताया, ‘‘न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अर्चन जाटकर ने अपनी अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद यहां विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में समर्पण कर दिया।’’

एसीबी के अनुसार मामले में एक आरोपी शुभावरी गायकवाड़ ने वडगांव मावल अदालत में न्यायाधीश को पक्ष में कर शिकायतकर्ता के खिलाफ मामला रफा-दफा करने के लिए उससे ढाई लाख रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता डेयरी कारोबारी है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने इसके बाद एसीबी से संपर्क किया और इस संबंध मामला दर्ज कराया। इसके बाद गायकवाड़ को 13 जनवरी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर भानुदास जाधव समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान मामले में न्यायाधीश की भूमिका भी सामने आयी।

अधिकारी ने बताया कि अदालत ने जाटकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें पांच अप्रैल तक एसीबी की हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन