लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 19 साल से फरार हत्यारोपी पुणे में पकड़ा गया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:17 IST

Open in App

ठाणे, 20 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने 19 साल पहले अपने कमरे में साथ रहने वाले एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर फरार हुए आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार तड़के शहर के कलवा इलाके से एच राजाराम राजीव शेट्टी (65) को गिरफ्तार कर लिया।

ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कहा कि शेट्टी ने कमरे में अपने साथ रहने वाले सी जी रेगो (65) की आठ मई, 2001 को कथित रूप से हत्या कर दी थी और तब से वह फरार था।

पुराने मामलों की समीक्षा के दौरान इस लंबित मामले की जांच फिर से शुरू की गई तथा नासिक, रायगढ़ जिले के पेन, नवी मुंबई और फिर कलवा में आरोपी की तलाश की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) किशन गवली ने कहा कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे रामनगर थाने के हवाले कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो