लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : सड़क पर बने गढ्ढों से परेशान महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:06 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), सात दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला ने सड़क पर बने गड्ढों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि इसके कारण उसे ‘‘मानसिक, शारीरिक पीड़ा हो रही है और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। महिला रोज अपने काम के सिलसिले में इसी मार्ग से आती-जाती है।

संपर्क किए जाने पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को सोमवार को बताया कि वे महिला की शिकायत के मामले को देख रहे हैं और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करेंगे।

शिकायतकर्ता संध्या घोल्वे औरंगाबाद में रहती हैं और उन्हें हर दिन फुलंबरी तहसील स्थित अपने कार्यस्थल पर जाना होता है, जो यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर है।

यह मार्ग औरंगाबाद-अजंता राजमार्ग का हिस्सा है, जहां वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

इससे पहले, कुछ विदेशी सैलानी भी परेशानी जाहिर कर चुके हैं कि सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें अजंता गुफा तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

घोल्वे ने इस मार्ग पर होने वाली दिक्कतों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

घोल्वे ने रविवार को कहा, ‘‘सड़क के गड्ढों के कारण मुझे मानसिक, शारीरिक पीड़ा हो रही है और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। पुलिस ने अब तक कदम नहीं उठाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इस मामले में कार्रवाई हो। मेरी तरह कई लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं और हम अदालत में भी इंसाफ की गुहार लगाएंगे।’’

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह सड़क की स्थिति ठीक होने की उम्मीद कर रही थी लेकिन इसकी हालत दिन-ब-दिन खराब ही होती जा रही है।

संपर्क किए जाने पर फुलंबरी थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दो महीने पहले शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा, ‘‘हम शिकायत पर गौर कर रहे हैं और इस मामले में सरकारी प्राधिकारियों को एक पत्र लिखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos