लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: हड़ताल से हटी एमएसआरटीसी की एक यूनियन, प्रदर्शनकारी कर्मचारी अपने रुख पर अडिग

By भाषा | Updated: December 21, 2021 00:27 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के राज्य सरकार के साथ विलय की मांग को लेकर जारी हड़ताल में शामिल एक यूनियन ने सोमवार को कहा कि वह मांगों पर राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन से हट रही है।

हालांकि, दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन कर रहे अनेक कर्मचारियों ने सोमवार शाम कहा कि विलय की मांग स्वीकार होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

महाराष्ट्र राज्य कनिष्ठ वेतनश्रेणी एसटी कामगार संगठन के अध्यक्ष अजयकुमार गूजर ने घोषणा की कि उनकी यूनियन हड़ताल से हट रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से बुधवार तक ड्यूटी फिर से शुरू करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में विलय के लिए वचनबद्धता प्राप्त करने की लड़ाई जारी रहेगी। गूजर ने कहा कि उन्होंने 17 दिसंबर को राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि विलय के मुद्दे पर अदालत जो भी फैसला देगी, उनका संघ उसे स्वीकार करेगा।

एमएसआरटीसी कर्मचारी 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। नौ नवंबर को हड़ताल तेज होने के बाद से सभी 250 डिपो पर बस संचालन प्रभावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?