महाराष्ट्र: डोंबिवली से अगवा नाबालिग को एक गांव से बचाया गया, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:46 IST2021-09-26T18:46:32+5:302021-09-26T18:46:32+5:30

Maharashtra: A minor kidnapped from Dombivali rescued from a village, one arrested | महाराष्ट्र: डोंबिवली से अगवा नाबालिग को एक गांव से बचाया गया, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र: डोंबिवली से अगवा नाबालिग को एक गांव से बचाया गया, एक गिरफ्तार

ठाणे, 26 सितंबर डोंबिवली की रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची का 21 साल के युवक ने कथित रूप से अपहरण किया और भिवंडी जिले के एक गांव में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि बच्ची को बचा लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार डोंबिवली के विष्णु नगर से लड़की का अपहरण 20 सितंबर को किया गया था जिसके बाद यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी अक्षय पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को 23 सितंबर को एक गांव से बचाया गया और उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।

कुछ दिन पहले ही डोंबिवली की रहने वाली 15 साल की एक लड़की के साथ करीब आठ महीने तक 33 लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और दो नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। दो अन्य फरार हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए आरोपियों द्वारा इस्तेमाल ऑटोरिक्शा को जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: A minor kidnapped from Dombivali rescued from a village, one arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे