लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : नवी मुंबई में तलोजा औद्योगिक इलाके में भीषण आग लगी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:39 IST

Open in App

ठाणे, नौ फरवरी नवी मुंबई के तलोजा औद्योगिक इलाके में चार फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि दिन में 11 बजकर 50 मिनट के आसपास लगी आग से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें जारी हैं।

आरंभिक सूचना के मुताबिक एक फैक्ट्री से आग की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे यह पास की तीन इकाइयों तक पहुंच गयी। इन तीनों फैक्ट्री में तेजाब, पैकेजिंग और कपड़े से जुड़ा काम होता है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कदम ने बताया कि तलोजा, रबाले, कलमबोली और खारघर से दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने के लिए पानी के कुछ टैंकर भी भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आग बुझाने के अभियान पर नजर रखे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे