लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : फेरीवाले ने नगर निगम के एक अधिकारी पर किया हमला

By भाषा | Updated: November 29, 2021 12:40 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान एक फेरीवाले ने नगर निगम के अधिकारी पर लोहे की एक छड़ से कथित तौर पर हमला कर दिया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम की है और अधिकारी के हाथ में चोट आई है। 20 वर्षीय फेरीवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भायंदर इलाके के बॉम्बे मार्केट में अनधिकृत फेरीवालों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

भायंदर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मुकुंदराव पाटिल ने बताया कि मीरा-भायंदर नगर निगम के अतिक्रमण रोधी विभाग के प्रभारी राकेश त्रिभुवन अभियान को अंजाम दे रहे थे, तभी फेरीवाले अब्दुल रहमान हाशमी ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से उनपर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद, नगर निगम के अधिकारियों तथा सुरक्षा कर्मियों ने हाशमी को तुरंत पकड़ लिया और उसे थाने ले गए।

पाटिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी के हाथ का इलाज एक स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

गौरतलब है कि अगस्त में एक फेरीवाले ने ठाणे नगर निगम के अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान एक महिला अधिकारी की तीन उंगलियां काट दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह