लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : रिश्वत लेने के आरोप में एक वन रक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 10:48 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 25 जून महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्जत में चार हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक वन रक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर पेड़ काटने की अनुमति देने के बदले में एक व्यक्ति से ये पैसे मांगे थे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी अनंग विट्ठल नागरगोजे (33) को एसीबी की ठाणे इकाई ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कर्जत में बिशेगांव के पास शिकायतकर्ता की पत्नी की जमीन है, वह वहां निर्माण कराना चाहती थी, लेकिन वहां कई पेड़ लगे हैं। शिकायतकर्ता ने वन विभाग के कर्जत संभाग में आवेदन दाखिल कर पेड़ काटने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, वन रक्षक ने उनसे कहा कि अनुमति हासिल करने के लिए उन्हें चार हजार रुपये देने होंगे।

एजेंसी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता ने फिर एसीबी को मामले की जानकारी दी, जिसने जाल बिछाया और बृहस्पतिवार की शाम कर्जत में वन कार्यालय में आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं