लाइव न्यूज़ :

जूते को उठाने के लिए ट्रेन के सामने आ गया 60 साल का बुजुर्ग, पुलिस वाले ने पहले बचाई जान फिर जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: January 2, 2021 15:22 IST

कई बार कुछ लोग बेहद छोटी-छोटी चीजों के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। एक ऐसे ही बुजुर्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सिर्फ अपने जूते को लेने के लिए ट्रेन के सामने आ गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस कांस्टेबल की सूझबूझ से एक 60 साल के बुजुर्ग की जान बाल-बाल बच गई। सोशल मीडिया पर मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन का यह वीडियो वायरल हो रहा है।रेलवे स्टेशन पर मौजूद महाराष्ट्र पुलिस के एक सिपाही की बहादुरी को लोग सलाम कर रहे हैं।

आज के समय में लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी बड़ी-बड़ी जोखिम उठाने से परहेज नहीं करते। ऐसे में कई बार बिना वजह ही लोगों को अपनी जान से हाथ तक धोना पडता है। एक तरफ जहां अपनी बेवकूफी से जान पर खेलने वाले लोग हैं तो वहीं दुनिया में अपनी जिंदगी जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले लोग भी मौजूद हैं। महाराष्ट्र में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जिसमें दोनों तरह के लोग देखे गए। 

दरअसल, मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन पर एक 60 साल का बुजुर्ग जूते के लिए रेलवे पटरी पर उतर गया। वह जूता लेकर जैसे ही प्लेटफॉर्म पर चढ़ने लगा तभी तेज रफ्तार में ट्रेन आ गई। एक पुलिस वाले ने आकर बुजुर्ग को फिर अपनी ओर खींचा। गनीमत ये रही कि दर्दनाक हादसा होते-होते बच गया। बुजुर्ग सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर वापस आ गया। लेकिन इस घटना को देख वहां भीड़ इकट्टा हो गई। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जान बचाने के बाद पुलिस वाले बुजुर्ग की इस हरकत के लिए एक थप्पड़ भी जड़ दिया। सीसीटीवी में कैद हुए इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। इस काम के लिए अधिकतर लोग पुलिसकर्मी को शाबासी दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग बुजुर्ग को इस तरह की बचकाना हरकते आगे करने से बचने की सलाह दे रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईभारतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन