लाइव न्यूज़ :

महाऱाष्ट्रः मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:23 IST

Open in App

पुणे, छह मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहर की पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि ऐतिहासिक शख्सियतों के बारे में भी पोस्ट में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।

पुणे पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के निरीक्षक डी के हाके ने कहा, ''हमने आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां करने वाले 12 से 13 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।''

उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ पोस्ट में तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

अधिकारी ने कहा कि कई लोगों ने ये पोस्ट डाली थीं, लेकिन पुलिस ने सभी शिकायतों को मिलाकर आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हाके ने कहा, ''हमने सभी आपत्तिजनक टिप्पणियां और तस्वीरें हटा दी हैं और उन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह