लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में रिश्वत मांगने के आरोप में महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:16 IST

Open in App

ठाणे, 11 दिसंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति से उसके रिश्तेदारों की अग्रिम जमानत रद्द नहीं करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसीबी के मुताबिक पुलिस नायक पद पर नेराल पुलिस थाने में तैनात रेखा सचिन मोहिते सालुंके (32) ने पुलिस में दर्ज एक प्राथमिकी में शिकायतकर्ता की मां, भाई और चाची की अग्रिम जमानत रद्द नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग की।

एसीबी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक महिला पुलिस कर्मी पर आरोप है कि उसने कुल 40 हजार रुपये की मांग की जिसमें 15 हजार रुपये उसने स्वयं के लिए और बाकी रुपये सहायक पुलिस निरीक्षक अविनाश पाटिल के लिए मांगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और एसीबी की ठाणे शाखा आगे की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो