लाइव न्यूज़ :

मुंबई में 8 दिन से लापता 82 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला का टॉयलेट में मिला शव, BJP नेता बोले- इससे बड़ी लापरवाही क्या होगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2020 07:44 IST

मुंबई में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमित 6 शवों का लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार किया गया है। जबकि कई लोगों ने दावा किया है कि वे अपने लापता रिश्तेदारों के शव को खोज रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, ''घटना से अस्पताल की दयनीय हालत और कोविड-19 मरीजों के प्रति कर्मचारियों की लापरवाही का पता चलता है।''बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक मुंबई में कोरोना के 52 हजार 445 मामले हैं।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 94,041मामले हैं और 3,438 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई: मुंबई में एक सरकारी अस्पताल के टॉयलेट से 82 साल की कोविड-19 से संक्रमित महिला का शव मिला है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में पहले स्थान पर रहने वाले महाराष्ट्र और पहले नंबर पर रहने वाले मुंबई में मरीजों के लापता होने का यह ताजा मामला है। जलगांव के जिला सरकारी अस्पताल से कथित तौर पर आठ दिन पहले लापता हुई 82 वर्षीय कोविड-19 की एक महिला मरीज उसी अस्पताल के शौचालय में बुधवार (10 जून)  को मृत पाई गई। पुलिस ने कहा है कि 82 वर्षीय कोरोना से संक्रमित महिला 2 जून को जलगांव के जिला सरकारी अस्पताल से गायब हुई थी। हमें इसको लेकर लापता होने की शिकायत 6 जून को मिली थी। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल के कुछ मरीजों ने जब शौचालय से बदबू आने की शिकायत की तब वहां महिला का शव पाया गया जो आठ दिन से पड़ा हुआ था। जलगांव के जिला कलक्टर अविनाश ढाकने ने महिला की मौत की पुष्टि की। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कलक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने कहा, यह सच है कि महिला का शव सरकारी अस्पताल के शौचालय में पाया गया। दरवाजा भीतर से बंद था। उन्होंने कहा कि महिला जिले के भुसावल उपनगर की रहने वाली थी जहां पहले उसे रेलवे ने एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने कहा कि महिला को एक जून को जलगांव के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था और अगले दिन उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। 

बीजेपी नेता ने उद्धव ठाकरे सरकार की आलोचना की

भाजपा ने इस बड़ी लापरवाही के लिए उद्धव ठाकरे सरकार की आलोचना की है। भाजपा  नेता और राज्य के पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, ''घटना से अस्पताल की दयनीय हालत और कोविड-19 मरीजों के प्रति कर्मचारियों की लापरवाही का पता चलता है। उन्होंने कहा, हमने जलगांव के सरकारी अस्पताल के लचर प्रबंधन का मुद्दा पिछली बैठकों में भी उठाया था लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि महिला का शव शौचालय में सात दिन तक पड़ा रहा। 

महाराष्ट्र सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)" title="महाराष्ट्र सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)"/>
महाराष्ट्र सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

मुंबई में 52 हजार से ज्यादा कोरोना मामले, 1855 मौतें

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1567 अधिक कोविड-19 के मरीज सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 52 हजार 445 है। जिसमें से 23 हजार 693 लोग ठीक हो चुके हैं और 26 हजार 897 लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई में कोरोना से अबतक  1855 मौतें हुई है। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ताजा अपेडट 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,254 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद बुधवार (10 जून) को कुल मामले बढ़कर 94,041 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महामारी से 149 और संक्रमितों की मौत हो गई है जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 3,438 हो गई है। वहीं 1,879 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों का आकंड़ा 44,517 हो गया है। राज्य में बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 46,074 है। राज्य में अबतक 5,93,784 नमूनों की जांच की गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों