लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोविड-19 के 81 वर्षीय मरीज ने अस्पताल में कथित तौर पर की आमहत्या

By भाषा | Updated: March 30, 2021 13:05 IST

Open in App

नागपुर, 30 मार्च महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पताल में कोविड-19 से पीड़ित 81 वर्षीय एक मरीज ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अजनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई जब पुरुषोत्तम अप्पाजी गजभिये नामक मरीज अस्पताल के कोविड वार्ड के बाथरूम में गया।

अधिकारी ने कहा कि मरीज ने कथित तौर पर एग्जास्ट पंखे से ऑक्सीजन पाइप बांध कर और खुद को उससे लटका कर आत्महत्या कर ली।

शाम को लगभग साढ़े पांच बजे एक सफाई कर्मचारी ने बाथरूम का दरवाजा भीतर से बंद पाया और उस पर दस्तक दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन-चार) अक्षय शिंदे ने कहा कि जब कुछ देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तब अस्पताल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ दिया और मरीज को लटका हुआ पाया।

अधिकारी ने कहा कि मरीज रामबाग क्षेत्र के निवासी था और उसे संक्रमण होने पर 26 मार्च को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मरीज के आत्महत्या करने के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि अजनी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह