लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : 8000 किलोग्राम बीफ जब्त, ठाणे से दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:18 IST

Open in App

ठाणे, 27 सितंबर पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में प्रतिबंधित पशु मांस की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 8000 किलोग्राम बीफ जब्त किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को नासिक-मुंबई राजमार्ग पर खरेगांव टोल नाका पर एक टैंपो को रोका। उन्होंने बताया कि पुलिस को वाहन में बीफ मिला और पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला कि मांस को पड़ोसी नासिक जिले के मालेगांव से मुंबई से सटे कुर्ला ले जाया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि मांस की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि टैंपो भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि रईस अहमद सलाम कुरैशी और अब्दुल अहमद नसीम खान नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य में गोहत्या और बीफ परिवहन पर प्रतिबंध है।

पुलिस ने पिछले तीन-चार दिनों में शहर से 14 टन बीफ जब्त किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह से मुलाकात की और ठाणे तथा मुंबई में बीफ तस्करी के बढ़ते मामलों को उनके संज्ञान में लाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं