महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समितिः 731 जिला परिषद सीट में 7695 और 1462 पंचायत समिति सीट में 13023 नामांकन पत्र
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2026 21:42 IST2026-01-25T21:41:42+5:302026-01-25T21:42:13+5:30
Maharashtra: निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 731 जिला परिषद सीट के लिए 7695 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि 1462 पंचायत समिति सीट के लिए 13023 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

file photo
Highlightsचुनाव पांच फरवरी को होंगे तथा मतों की गिनती सात फरवरी को होगी।सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 25,482 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
मुंबईः महाराष्ट्र में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए 20,718 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव पांच फरवरी को होंगे तथा मतों की गिनती सात फरवरी को होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 731 जिला परिषद सीट के लिए 7,695 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि 1,462 पंचायत समिति सीट के लिए 13,023 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के लिए पांच फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 25,482 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।