लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में 7,000 किलोग्राम 'बीफ' जब्त, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:06 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन अगस्त जिला पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से कथित रूप से 7,000 किलोग्राम 'बीफ' बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बरामद 'बीफ' की कीमत 8.40 लाख रुपये आंकी गयी है।

अधिकारी ने कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर भिवंडी तालुका पुलिस और वन्यजीव कल्याण अधिकारी की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के मुंबई-नासिक राजमार्ग पर टेम्पो को रोका।

उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस ने वाहन से 7,000 किलोग्राम 'बीफ' बरामद किया जिसकी कीमत 8.40 लाख रुपये आंकी गयी है। इसे मालेगांव से मुंबई के गोवंडी ले जाया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने टेम्पो चालक वसीम राहिम रंगरेज को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (मवेशियों की हत्या), और अन्य धाराओं, एमवी कानून, महाराष्ट्र मवेशी कल्याण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?