महाराष्ट्र : मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:58 IST2021-06-19T22:58:39+5:302021-06-19T22:58:39+5:30

Maharashtra: 70-year-old man arrested for raping mentally challenged girl | महाराष्ट्र : मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

महाराष्ट्र : मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

बुलढाणा, 19 जून महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त 19 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म में 70 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके 50 वर्षीय दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर लड़की के चार माह के शिशु का गर्भपात करा जलाने का भी आरोप है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की जिले के जलगांव जमोद तहसील के इस्लामपुर गांव में 70 वर्षीय आरोपी के खेत में जाया करती थी। आरोपी ने सितंबर 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी के एक दोस्त ने भी मार्च 2021 तक कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने कहा, ' जब पीड़ित लड़की गर्भवती हो गयी तो दोनों आरोपियों ने उसे गर्भपात की दवा खाने को विवश किया। दोनों ने गर्भपात के बाद उसके चार माह के शिशु को भी जला दिया।' पुलिस को हाल ही में इस मामले की शिकायत मिली थी। पुलिस उप-निरीक्षक सचिन वाकडे ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को 22 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 70-year-old man arrested for raping mentally challenged girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे