लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की धुले तहसील में वैन के पुल से गिरने पर सात लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 09:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देधुले तहसील में एक वैन के पुल से गिरने के बाद सात लोगों की मौत।कल एक घटना हरियाणा के अंबाला शहर के पास घटी थी, जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई थी।

उत्तरी महाराष्ट्र की धुले तहसील में एक वैन के पुल से गिरने के बाद सात लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा आधी रात के बाद धुले-सोलापुर रोड पर विन्चुर गांव के समीप हुआ।  

इससे अलावा कल एक घटना हरियाणा के अंबाला शहर के पास घटी थी। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान दीपक बंसल (32), अंशुल (18), अरविंद (30) और संजय (17) के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी व्यक्ति लुधियाना के निवासी थे देहरादून जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि वे अंबाला शहर के पास थे जब कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। उसी समय पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस को कार के भीतर से व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन