महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 27 घायल; कइयों की हालत गंभीर
By अनिल शर्मा | Updated: April 15, 2023 10:06 IST2023-04-15T07:35:54+5:302023-04-15T10:06:41+5:30
रायगढ़ के एसपी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे में करीब 27 लोग घायल हुए हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 27 घायल; कइयों की हालत गंभीर
रायगढ़ः महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। रायगढ़ के खपोली इलाके में एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 27 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। दो दर्जन से अधिक लोगों को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ये हादसा हुआ। घायलों को खपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से कइयों की हालत गंभीर है।
Maharashtra| 7 people died & more than 25 injured after a bus fell into a ditch in Raigad's Khopoli area. Rescue operations underway: Raigad SP pic.twitter.com/kneqn5M4A5
— ANI (@ANI) April 15, 2023
अधिकारी ने कहा, ‘‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी।’’ उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसे में हताहत हुए लोग मुंबई के सायन एवं गोरेगांव इलाके और पड़ोसी पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल जेंडे ने बताया कि हताहतों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है।
#UPDATE | Maharashtra: 12 people died & more than 25 injured after a bus fell into a ditch in Raigad's Khopoli area. Rescue operations underway: Raigad SP
— ANI (@ANI) April 15, 2023
अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस का एक दल और ट्रैकर का एक समूह बचाव अभियान में लगा हुआ है। खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।