लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पालघर में प्रदूषण के कारण 66 जल स्रोतों को सील किया गया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:04 IST

Open in App

पालघर, दो जनवरी महाराष्ट्र में पालघर जिला प्रशासन ने 16 गांवों के 66 जल स्रोतों को प्रदूषण की वजह से सील कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर शनिवार को बताया कि इन जगहों पर पानी उपभोग के लिए अनुपयुक्त था और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता था।

इसने कहा कि कुछ महीने पहले राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर इन स्रोतों को सील किया गया है।

एनजीटी ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी), जिले के अधिकारियों और अन्य को आदेश दिया था कि इस सिलसिले में उचित कदम उठाया जाए।

बयान में बताया गया कि एनजीटी की तरफ से गठित समिति की अनुशंसाएं तारापुर एमआईडीसी के आसपास पर्यावरण को दुरूस्त करने की योजना का हिस्सा थीं।

इसी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने तारापुर एमआईडीसी इलाके के 16 गांवों के आसपास सर्वेक्षण किया। इन गांवों में तारापुर, कंबोड, गिवली, डांडी, उचेली, मुरबे, अलेवाडी, तेंबी नवापुर, सतपति, खारेकुरन, शिरगांव, माहिम, वदराई, केलवा और दादरापाड़ा शामिल हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया कि 16 गांवों में 86 सार्वजनिक एवं 535 निजी स्रोतों के जल के नमूने लिए गए।

इसमें बताया गया कि इनमें से पांच सार्वजनिक और 61 निजी स्रोतों का जल प्रदूषित और उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया।

जिले के अधिकारियों ने आदेश दिया है कि इन स्थानों पर बोर्ड लगाकर लोगों को निर्देश दिया जाए कि उनको वहां का पानी नहीं पीना चाहिए।

बयान में बताया गया कि जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इन स्थानों पर प्रदूषित जल पीने से जो लोग बीमार पड़े हैं उनका इलाज कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह