लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 625 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: February 28, 2021 13:28 IST

Open in App

‍ठाणे, 28 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 625 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,64,250 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार को सामने आए इन नए मामलों के अलावा जिले में महामारी से पांच और मरीजों की मौत भी हुई जिसके बाद यहां इस संक्रामक रोग से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,268 हो गई।

उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.37 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,52,029 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और स्वास्थ होने की दर 95.38 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी कोविड-19 के 5953 मरीज उपचाराधीन हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,906 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1205 हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?