महाराष्ट्र: रायगढ़ में बाढ़ से नगर निकाय की 61 सम्पत्तियां क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:24 IST2021-08-11T17:24:45+5:302021-08-11T17:24:45+5:30

Maharashtra: 61 properties of civic body damaged due to floods in Raigad | महाराष्ट्र: रायगढ़ में बाढ़ से नगर निकाय की 61 सम्पत्तियां क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र: रायगढ़ में बाढ़ से नगर निकाय की 61 सम्पत्तियां क्षतिग्रस्त

अलीबाग, 11 अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिछले महीने बाढ़ के कारण महाड नगर परिषद की 61 संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

जुलाई में भारी बारिश से कोंकण क्षेत्र और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कई स्थानों पर भारी बाढ़ आ गई थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 21 और 22 जुलाई को बाढ़ के कारण रायगढ़ में महाड नगर परिषद की 61 संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं और नगर निकाय को मरम्मत और नये निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

इसमें कहा गया है कि निकाय ने महाराष्ट्र सरकार से मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक धन उपलब्ध कराने की अपील की है।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि महाड तालुका में बाढ़ से कुल 14,368 परिवार और 1,200 व्यापारी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक पहाड़ी पर स्थित रायगढ़ के तलिये गांव में बड़े पैमाने पर भूस्खलन से 86 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 61 properties of civic body damaged due to floods in Raigad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे