लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : लक्षित लाभार्थियों में 53 फीसदी को लगा कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:14 IST

Open in App

मुम्बई, 19 जनवरी महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि दो दिन बाद कोविड-19 टीकाकरण अभियान बहाल होने पर मंगलवार को राज्य में 274 केंद्रों पर 14,883 स्वास्थ्यकर्मियों यानी लक्षित लाभार्थियों में से 52.68 फीसद को टीका लगाया गया।

एक आधिकारिक बयान में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रदीप व्यास ने बताया कि राज्य में टीके का कोइ गंभीर प्रतिकूल प्रभाव सामन नहीं आया तथा बुधवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।

राज्य में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत 34 जिलों एवं 27 नगर निगम क्षेत्रों में शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था और पहले दिन 18,562 यानी लक्षित लोगों में से 65 फीसद लाथार्थियों को टीका लगाया गया था।

राज्य सरकार ने शनिवार को कोविन ऐप की तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से ही दो दिन के लिए इस प्रक्रिया को निलंबित कर दिया था।

राजय सरकार ने कहा कि ऐप पर 17,762 टीका लगाने वालों एवं 7,85,927 स्वास्थ्यकर्मियों का पंजीकरण किया गया है।

मंगलवार को सुबह नौ बजे टीकाकरण अभियान बहाल हुआ।

मुम्बई में नगर निगम कोविन ऐप में गड़बड़ी के चलते स्वास्थ्य कर्मियों की लक्षित संख्या के बस आधे को ही टीका लगाने में कामयाब रहा।

बीएमसी में कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने पीटीआई -भाषा को बताया कि कोविन की तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से वे पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों को एसएमएस नहीं भेज पाए।

गोमारे ने कहा , ‘‘इसलिए हमें कल रात वाररूम के जरिए हर स्वास्थ्यकर्मी को फोन करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस