महाराष्ट्र: कोविड-19 के 521 नए मामले, 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2020 10:29 IST2020-12-07T10:29:04+5:302020-12-07T10:29:04+5:30

Maharashtra: 521 new cases of Kovid-19, 11 dead | महाराष्ट्र: कोविड-19 के 521 नए मामले, 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र: कोविड-19 के 521 नए मामले, 11 लोगों की मौत

ठाणे, सात दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 521 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,32,922 हो गई।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जिले में संक्रमण के कारण 11 और लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 5,744 हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में 7,144 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 2,20,034 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

यहां स्वस्थ होने की दर 94.47 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.47 फीसदी है। ठाणे शहर में अब तक 1,252 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद कल्याण में 1,067 लोगों की, नवी मुंबई में 998 और मीरा भायंदर में 762 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 521 new cases of Kovid-19, 11 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे