महाराष्ट्र गृह विभागः 51 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला, मुंबई में पुलिस उपायुक्त नियुक्त विजय पवार, सुनील लोखंडे, नम्रता पाटिल और स्मिता पाटिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 15:23 IST2025-06-28T15:22:50+5:302025-06-28T15:23:30+5:30

Maharashtra Home Department: पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल को पुणे से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, खंडाला में स्थानांतरित किया गया है, जबकि डीसीपी (यातायात) अमोल जेंडे को भी एसआरपीएफ, दौंड के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

Maharashtra 51 IPS 81 State Police Service officers transferred see list Vijay Pawar, Sunil Lokhande, Namrata Patil Smita Patil appointed Deputy Commissioners of Police in Mumbai | महाराष्ट्र गृह विभागः 51 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला, मुंबई में पुलिस उपायुक्त नियुक्त विजय पवार, सुनील लोखंडे, नम्रता पाटिल और स्मिता पाटिल

file photo

Highlightsपुलिस उपायुक्त (डीसीपी) महेंद्र पंडित को ठाणे शहर से मुंबई स्थानांतरित किया गया है।कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल को मुंबई में डीसीपी नियुक्त किया गया है।अधिकारियों को पदोन्नत कर पुलिस उपायुक्त के रूप में मुंबई में स्थानांतरित किया गया है।

मुंबईः महाराष्ट्र के गृह विभाग ने 51 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुणे में हथियार निरीक्षण शाखा में पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते को राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) ग्रुप 1, पुणे के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) महेंद्र पंडित को ठाणे शहर से मुंबई स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल को पुणे से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, खंडाला में स्थानांतरित किया गया है, जबकि डीसीपी (यातायात) अमोल जेंडे को भी एसआरपीएफ, दौंड के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल को मुंबई में डीसीपी नियुक्त किया गया है।

साथ ही, विजय पवार, सुनील लोखंडे, नम्रता पाटिल और स्मिता पाटिल को मुंबई में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पांच आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर पुलिस उपायुक्त के रूप में मुंबई में स्थानांतरित किया गया है।

Web Title: Maharashtra 51 IPS 81 State Police Service officers transferred see list Vijay Pawar, Sunil Lokhande, Namrata Patil Smita Patil appointed Deputy Commissioners of Police in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे