लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस के 508 नए मामले आए सामने, आठ और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: February 21, 2021 09:40 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 फरवरी ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 508 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही महाराष्ट्र के इस जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,60,176 हो गई है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में आठ और मरीजों की इस संक्रमण के कारण मौत हो गई। जिले में संक्रमण के कारण अब तक कुल 6,235 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कारण मृत्युदर 2.40 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,49,910 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं और संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.05 प्रतिशत हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में इस समय कुल 4,031 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कुल 45,667 लोग संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण के कारण 1,202 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों