लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पालघर भीड़ हत्या मामले में 47 आरोपियों को मिली जमानत

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:41 IST

Open in App

ठाणे, सात दिसंबर ठाणे की एक अदालत ने सोमवार को पालघर भीड़ हत्या मामले में गिरफ्तार 47 लोगों को जमानत दे दी।

जिला न्यायाधीश पी पी जाधव ने आदेश दिया कि आरोपियों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये की जमानत राशि पर रिहा किया जाए।

पिछले महीने अदालत ने इस मामले में चार आरोपियों को जमानत दे दी थी।

इस मामले में अब तक करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आवेदकों की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता अमृत अधिकारी और अतुल पाटिल ने अदालत में पेश होकर कहा कि इस घटना में उनके मुवक्किलों की कोई भूमिका नहीं थी और पुलिस ने उन्हें महज संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के गढ़चिरौली में 16 अप्रैल, 2020 को उग्र भीड़ ने दो साधुओं महाराज कल्पवृक्ष गिरि (70), सुशीलगिरि महाराज 30) और उनके ड्राइवर नीलेश तेलगडे (30) को पीट-पीटकर मार डाला था।

महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी (अपराध) ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो