महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 435 नए मामले, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 16, 2021 09:16 IST2021-07-16T09:16:48+5:302021-07-16T09:16:48+5:30

Maharashtra: 435 new cases of Kovid-19 in Thane, seven people died | महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 435 नए मामले, सात लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 435 नए मामले, सात लोगों की मौत

ठाणे, 16 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 435 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,39,395 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 10,880 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में यहां मृत्यु दर 2.01 फीसदी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,710 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 2,657 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 435 new cases of Kovid-19 in Thane, seven people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे