लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 423 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 20, 2020 10:18 IST

Open in App

ठाणे, 20 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 423 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,38,528 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिले में संक्रमण के चलते आठ और रोगियों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,871 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल जिले में कोविड-19 रोगियों की संख्या 4,547 है जबकि 2,28,110 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 से मुक्त होने की दर 95.63 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण से मृत्युदर 2.46 प्रतिशत है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल संक्रमितों की संख्या की 1.91 प्रतिशत है।

जिले में आने वाले शहरों की बात की जाए, तो कल्याण में अब तक संक्रमण के 56,355 मामले सामने आ चुके हैं। ठाणे में कुल 53,993, नवी मुंबई में 50,121 और मीरा भायंदर में 25,046 मामले सामने आ चुके हैं।

अधिकारी ने कहा कि ठाणे शहर में अब तक 1,286, कल्याण में 1,088, नवी मुंबई में 1,028 और मीरा भायंदर में 777 रोगियों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी जिले पालघर में अब तक संक्रमण के 43,854 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में 1,177 रोगियों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं