लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 413 नए मामले, 42 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 10:06 IST

Open in App

ठाणे, 12 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 413 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,23,970 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से 42 और लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि संक्रमण से 42 और लोगों की जान जाने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,180 हो गयी है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर इस समय 1.94 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पास के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,136 हो गयी है और मृतक संख्या बढ़कर 2,358 हो गयी है।

जिले में संक्रमण दर और ऑक्सीजन वाले बिस्तरों की संख्या के लिहाज से स्थिति में सुधार आ रहा है और यह जिला अब राज्य की अनलॉक योजना के दूसरे स्तर पर आ जाएगा। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिला स्तर-3 में है और पाबंदियों में ढील के लिहाज से सोमवार से दूसरे स्तर में आ जाएगा।

जिला कलेक्टर मानिक गुरसाल ने शुक्रवार को इस बाबत घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे