महाराष्ट्र: नागपुर में कोविड-19 के 4,108 नए मामले, 60 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:26 IST2021-04-02T18:26:56+5:302021-04-02T18:26:56+5:30

Maharashtra: 4,108 new cases of Kovid-19 in Nagpur, 60 more deaths | महाराष्ट्र: नागपुर में कोविड-19 के 4,108 नए मामले, 60 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: नागपुर में कोविड-19 के 4,108 नए मामले, 60 और लोगों की मौत

नागपुर, दो अप्रैल महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,108 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 2,33,776 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 60 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या यहां बढ़कर 5,218 हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक नागपुर शहर में संक्रमण की वजह से 3,310 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि दिन में अस्पताल से 3,214 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,87,751 हो गई। जिले में अब 40,807 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 4,108 new cases of Kovid-19 in Nagpur, 60 more deaths

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे