लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : आग लगने से फर्नीचर के 40 गोदाम जलकर खाक

By भाषा | Updated: October 16, 2021 10:10 IST

Open in App

ठाणे, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक थोक बाजार में भयंकर आग लगने से लकड़ी के फर्नीचर के करीब 40 गोदाम जलकर खाक हो गए।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि काशेली टोल प्लाजा के समीप स्थित महालक्ष्मी फर्नीचर बाजार में शुक्रवार रात करीब 11 बजे आग लगी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, ‘‘एक फर्नीचर गोदाम में आग लगी जो तेजी से आसपास के गोदामों तक फैल गयी। इसमें करीब 40 गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गए।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर ठाणे और भिवंडी के दमकल कर्मी, आरडीएमसी का एक दल और अग्निशमन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

कदम ने बताया, ‘‘आग पर आज सुबह चार बजकर 45 मिनट तक काबू पा लिया गया।’’ आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह