महाराष्ट्रः मुंबई-पुणे हाइवे पर भीषण बस दुर्घटना में 5 की मौत और 24 जख्मी, ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 09:31 IST2019-11-04T09:20:39+5:302019-11-04T09:31:17+5:30
मुंबई-पुणे हाइवे पर भोर घाट के निकट एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ।

महाराष्ट्रः मुंबई-पुणे हाइवे पर भीषण बस दुर्घटना में 5 की मौत और 24 जख्मी, ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
मुंबई-पुणे हाइवे पर भोर घाट के निकट एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि ड्राइवर की लापरवाही के चलते उसका बस पर से नियंत्रण खो गया। हादसा सोमवार सुबह 5 बजे का है।
प्राप्त जानकारी एक यात्री बस (MH-04 FK 1599) पुणे-मुंबई हाइवे पर जा रही थी। अचानक बस से ड्राइव का नियंत्रण खो गया और वो बस सड़के नीचे उतर गई। हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक दर्जन लोगों को हल्की चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन, हाईवे दुर्घटना दल कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं।
Maharashtra: 4 people dead and around 30 injured after a bus driver lost control of his vehicle on old Pune-Mumbai highway, near Bhor Ghat, today. pic.twitter.com/r4H3cl5g7r
— ANI (@ANI) November 4, 2019