महाराष्ट्र : प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 लोग बीमार पड़े
By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:49 IST2021-12-19T18:49:19+5:302021-12-19T18:49:19+5:30

महाराष्ट्र : प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 लोग बीमार पड़े
ठाणे (महाराष्ट्र), 19 दिसंबर महाराष्ट्र में पनवेल के एक गांव में प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 लोग बीमार पड़ गये। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पनवेल के तहसीलदार विजय तालेकार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शनिवार को ‘दत्ता जयंती’ के मौके पर रीठघर के एक मंदिर में प्रसाद बांटा गया।
उन्होंने कहा,‘‘प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 लोगों ने चक्कर आने, जी मिचलाने और पेट की समस्या की शिकायत की। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और कई को अब छुट्टी भी दे दी गयी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। एक चिकित्सा दल स्थिति की निगरानी के लिए गांव में है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।