लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 354 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 15, 2021 10:31 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र) 15 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 354 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,745 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को इन नए मामलों के सामने आने के अलावा कोविड-19 से दो लोगों की मौत भी हो गई, जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,202 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.41 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 2,48,227 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही जिले में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.31 प्रतिशत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 3,316 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

इस बीच, निकटवर्ती पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 45,518 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,201 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया