लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पालघर में रेल की पटरी पार करते समय एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:28 IST

Open in App

पालघर, 19 दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में शनिवार की सुबह रेल की पटरी पार करने के प्रयास में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दस वर्षीय एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

वसई रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में 55 वर्षीय एक महिला, उसकी 35 वर्षीय बेटी और 31 वर्षीय बेटा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि घायल लड़की भी मृतकों की एक रिश्तेदार है।

मृतका (55) के पति ने संवाददाताओं को बताया, “चारों लोग सुबह साढ़े सात बजे टहलने निकले थे लेकिन मैं उनके साथ नहीं गया क्योंकि मेरी तबियत ठीक नहीं थी। चारों ने मुझे दो हजार रुपये दिए थे। बाद में मुझे इस भयानक हादसे के बारे में पता चला।”

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना और सामूहिक रूप से आत्महत्या समेत सभी कोण से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?