लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : स्कूल छात्रावास के 229 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:00 IST

Open in App

वाशिम, 25 फरवरी महाराष्ट्र के वाशिम जिले स्थित पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहने वाले 229 विद्यार्थियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्कूल के चार कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

विदर्भ के विभिन्न जिलों के 327 विद्यार्थी भावना पब्लिक स्कूल के इस छात्रावास में रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते के शुरुआत में मराठवाड़ा के लातूर जिले स्थित एक छात्रावास में 39 विद्यार्थी एवं पांच कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

रिसोड के तहसीलदार अजित शेलार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ये विद्यार्थी 14 फरवरी को ही वाशिम के छात्रावास में आए थे।

उन्होंने बताया कि शुरुआत के कुछ दिनों में की गई जांच में 21 विद्यार्थियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद सभी 327 विद्यार्थियों की आरटी-पीसीआर जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos