महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 2,274 नए मामले, 52 की मौत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 09:37 IST2021-05-08T09:37:19+5:302021-05-08T09:37:19+5:30

Maharashtra: 2,274 new cases of Kovid-19 in Thane, 52 died | महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 2,274 नए मामले, 52 की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 2,274 नए मामले, 52 की मौत

ठाणे, सात मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 2,274 नए मामले आने से जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,84,769 हो गई।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ये मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे।

उन्होंने बताया कि 52 और मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7,935 हो गई है।

अधिकारी के मुताबिक, जिले में कोविड-19 से मृत्युदर 1.63 प्रतिशत है।

वहीं, पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 94,483 तक पहुंच गई है, जबकि 1,687 लोगों की जान महामारी से जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 2,274 new cases of Kovid-19 in Thane, 52 died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे