लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: डॉ. कलाम मेमोरियल पुरस्कार के लिए देशभर से चुने गये 22 शिक्षक

By भाषा | Updated: October 14, 2021 15:23 IST

Open in App

पुणे, 14 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षा को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले विभिन्न राज्यों के 22 शिक्षकों का डॉ. कलाम मेमोरियल टीचर्स पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर और डॉ. विखे पटेल फाउंडेशन यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रपति एवं जानेमाने वैज्ञानिक, दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 90वीं जयंती की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की गई। कलाम का जुलाई 2015 में निधन हो गया था।

आयोजकों की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि समीक्षा और साक्षात्कारों समेत एक कठिन प्रक्रिया के जरिए 22 विजेताओं का चयन उनके नवोन्मेष, समावेशिता और वैश्विक महामारी के समय में शिक्षा को बढ़ावा देने के आधार पर किया गया।

विजेताओं में राज कुमार पाल (दिल्ली), आर. लालथंगमाविया (मिजोरम), संजय सचदेव (गुजरात) और अलेयम्मा जॉर्ज (केरल) शामिल हैं।

विजेताओं के चयन के लिए चार श्रेणियां थीं- प्राथमिक, माध्यमिक, सरकारी और निजी स्कूल।

इस पुरस्कार के लिए 200 आवेदन आए थे जिनमें से विजेताओं का चुनाव विशेषज्ञों की समिति ने किया।

डॉ. विखे पाटिल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक विखे पाटिल ने कहा, ‘‘कलाम मेमोरियल टीचर्स पुरस्कार का पहला संस्करण उन असाधारण शिक्षकों का सम्मान करने का प्रयास है जिन्होंने शिक्षण के बारे में डॉ. कलाम के विचारों को आत्मसात किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू