महाराष्ट्र: कल्याण-डोम्बिवली में 20,000 अवैध ढांचे गिराए जाएंगे

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:49 IST2021-12-19T20:49:29+5:302021-12-19T20:49:29+5:30

Maharashtra: 20,000 illegal structures to be demolished in Kalyan-Dombivli | महाराष्ट्र: कल्याण-डोम्बिवली में 20,000 अवैध ढांचे गिराए जाएंगे

महाराष्ट्र: कल्याण-डोम्बिवली में 20,000 अवैध ढांचे गिराए जाएंगे

ठाणे, 19 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण डोम्बिवली नगर निगम सीमा के भीतर करीब 20,000 अवैध निर्माण को अगले तीन महीनों में गिरा दिया जाएगा। निकाय प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने रविवार को यह जानकारी दी।

निकाय प्रमुख ने बताया कि उन्होंने हाल में अधिकारियों के साथ निर्माण को गिराने संबंधी कार्य योजना तैयार करने के लिए बैठक की थी। इस कार्य के कुछ सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इन ढांचों में दुकान, रेस्तरां, होटल और चाल हैं, जहां अतिरिक्त कमरे बनाए गए हैं। इन अनाधिकृत ढांचों को लेकर 15,000 लोगों को नोटिस जारी किया गया और केडीएमसी इलाके में अनाधिकृत निर्माण को लेकर 350 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: 20,000 illegal structures to be demolished in Kalyan-Dombivli

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे