लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: यवतमाल में कोविड-19 देखभाल केंद्र से 20 मरीज फरार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 12:37 IST

Open in App

यवतमाल, 25 अप्रैल महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक देखभाल केंद्र से कोविड-19 के 20 मरीज भाग गए।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय पुरम ने बताया कि यह घटना घाटंजी तालुक में एक छात्रावास में बनाए कोविड-19 देखभाल केंद्र में शनिवार को हुई।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार घाटंजी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत 20 मरीजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुरम ने कहा कि जिले के आमदी गांव में शुक्रवार को कोविड-19 जांच शिविर लगाया गया था।

बाद में गांव के 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें घाटंजी के एक कोविड-19 देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि ये सभी 19 मरीज और एक अन्य मरीज शनिवार को सुबह करीब आठ बजे देखभाल केंद्र से फरार हो गए।

यवतमाल के जिलाधीश अमोल येडगे ने घटना पर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसा ही रवैया रहता है तो जिले में संक्रमण के मामले बढ़ेंगे। फरार होने वाले मरीजों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया