महाराष्ट्र में कांग्रेस मजबूती की ओर, 2 पूर्व IAS पार्टी में हुए शामिल

By IANS | Updated: February 9, 2018 20:49 IST2018-02-09T20:48:51+5:302018-02-09T20:49:14+5:30

महाराष्ट्र में दो शीर्ष सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए।

Maharashtra: 2 former bureaucrats included in Congress | महाराष्ट्र में कांग्रेस मजबूती की ओर, 2 पूर्व IAS पार्टी में हुए शामिल

महाराष्ट्र में कांग्रेस मजबूती की ओर, 2 पूर्व IAS पार्टी में हुए शामिल

महाराष्ट्र में दो शीर्ष सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें से एक भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की विवादित अधिकारी देवयानी खोबरागड़े के पिता उत्तम खोबरागड़े हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में रह चुके पूर्व अधिकारी किशोर गजभिए भी पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खोबरागड़े (66) और गजभिए (61) का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने नए सदस्यों के स्वागत कार्यक्रम की तस्वीरें ट्वीट की।

खोबरागड़े महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा), फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के आयुक्त, बम्बई विद्युत आपूर्ति और परिवहन के महाप्रबंधक और अत्यंत महत्वपूर्ण बृहन्मुम्बई महानगर निगम के परिवहन विभाग के महाप्रबंधक रहकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संभाल चुके हैं। 

मूल रूप से मुम्बई के खोबरागड़े ने सेवानिवृत्ति के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की भारतीय रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन बाद में राम विलास पासवान की जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए।

साल 2013 न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास में उनकी बेटी उपराजदूत देवयानी खोबरागड़े भारत लौटने से पहले कई कारणों से सुर्खियों में रहीं। मूल रूप से नागपुर के रहने वाले गजभिए कई उच्च पदों पर रह चुके हैं। वह एक बार मुम्बई नगरनिगम के अपर आयुक्त के पद पर रह चुके हैं।

Web Title: Maharashtra: 2 former bureaucrats included in Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे