लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मिराज मेडिकल कॉलेज की 18 छात्राएं कोरोना संक्रमित

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:11 IST

Open in App

पुणे, 28 दिसंबर महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज में सरकारी मेडिकल कॉलेज की 18 एमबीबीएस छात्राओं की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्राओं को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी। कॉलेज के डीन डॉ सुधीर नानंदकर ने कहा, “सभी छात्राओं में लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है। एहतियात के तौर पर उन्हें कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है।” उन्होंने कहा, “हॉस्टल के एक हिस्से में संक्रमण के मामले सामने आए हैं क्योंकि छात्र भोजन करने के लिए मेस में एकत्र होते हैं।”

डॉ नानंदकर ने कहा, “कुल 45 छात्राओं की आरटी पीसीआर जांच करवाई गई थी और अब तक 18 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अन्य की रिपोर्ट आना बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos