लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में 1.7 किलोग्राम गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 16, 2020 12:25 IST

Open in App

ठाणे, 16 दिसंबर ठाणे पुलिस ने 26,880 रुपये मूल्य के प्रतिबंधित पदार्थ गांजे के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले के निवासी 19 वर्षीय युवक को सात दिसंबर को कल्याण शहर में पकड़ा।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार युवक के पास से 1.7 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 26,880 रुपये है।

विज्ञप्ति के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि जलगांव की ही 49 वर्षीय एक महिला ने उसे यह मादक पदार्थ दिया था। इसके बाद ठाणे पुलिस की एक टीम ने सोमवार को जलगांव पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञप्ति के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि उसे यह गांजा जलगांव के ही 46 वर्षीय एक व्यक्ति ने दिया था। व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति की मौत के बाद महिला इस तरह के गैरकानूनी काम करने लगी थी।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को नशीला पदार्थ एवं मादक पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू