महाराष्ट्र: 1500 किलोग्राम बीफ जब्त, दो गिरफ्तार किये गये
By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:20 IST2021-04-27T19:20:12+5:302021-04-27T19:20:12+5:30

महाराष्ट्र: 1500 किलोग्राम बीफ जब्त, दो गिरफ्तार किये गये
ठाणे (महाराष्ट्र), 27 अप्रैल ठाणे से नासिक अवैध ढंग से 1500 किलोग्राम बीफ (गोवंश मांस) कथित रूप ले जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को रात करीब दो बजे मुम्बई-नासिक राजमार्ग पर एक टेंपों को चेकिंग के लिए रोका गया।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमें टेंपो पर 1.8 लाख रूपये का 1500 किलोग्राम बीफ मिला। वाहन के चालक वासिम अत्तर और क्लीनर समीर शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य में गोवध एवं उसके मांस की ढुलाई पर रोक है। दूसरा, उनके पास मांस ढुलाई के लिए किसी तरह का परमिट भी नहीं था।’’
उन्होंने बताया कि दोनों को महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम एवं भादंसं के तहत आरोपित किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।