महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 148 नये मामले, दो और लोगों की मौत
By भाषा | Updated: October 22, 2021 09:18 IST2021-10-22T09:18:06+5:302021-10-22T09:18:06+5:30

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 148 नये मामले, दो और लोगों की मौत
ठाणे (महाराष्ट्र), 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 148 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,64,123 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,470 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,677 हो गए और मृतक संख्या 3,282 है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।